मवाना के नहर पटरी पर नव जीवन किसान डिग्री कॉलेज के पास ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलट गया। यह ट्रक एक कार और चाट की ठेली पर गिरा, लेकिन दोनों ही बाल-बाल बच गए। पास लग रहे कांवड़ सेवा शिविर के आयोजक शिव गिरी महाराज ने बताया कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान ओवरलोड गन्ने के ट्रकों को रोकने की मांग की थी। उनका कहना है कि अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।