महिला एकता मिलन संस्था ने बुधवार को आईएमए हॉल में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया और सावन व तीज की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में नृत्य, गीत-संगीत, तंबोला और नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं। नृत्य प्रस्तुति में मीरा बंसल, आरती कौशिक, सुनीता सिंह, सुशीला रस्तोगी, सपना गुप्ता, अंशु गुप्ता, रूपम सिंघल और सुनीता अग्रवाल ने हिस्सा लिया। नाटिका में उषा गुप्ता, अंजली गुप्ता, शशि सिंघल और सरिता गर्ग ने प्रस्तुति दी। जुलाई और अगस्त माह में जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ मनाने वाली सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।