फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक

डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Jan 2026 04:49 PM IST

मेरठ में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश के चलते लोग मायूस नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही शाम को बारिश थमी, आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। तिलक रोड स्थित एक कॉलोनी में बारिश रुकते ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर निकल आए। डीजे की धुन पर युवाओं और बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। छतों पर हंसी-ठिठोली और संगीत के बीच पतंगें उड़ती रहीं और माहौल उत्सव जैसा हो गया। मौसम की बेरुखी के बाद आई इस छोटी-सी राहत ने लोगों को सुकून के पल दिए और बारिश के बीच उमंग का रंग घोल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें