फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अग्रसेन मूर्ति स्थल पर कढ़ी चावल के भंडारे का हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

डिंपल सिरोही Updated Mon, 22 Sep 2025 05:47 PM IST

मेरठ के सरधना में वैश्य समाज के महानायक और अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती सोमवार को श्री अग्रसेन युवा मंच के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन देवी मंदिर के सामने स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी मंच द्वारा कढ़ी चावल के विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर से शाम तक किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंच के सदस्य ललित गुप्ता ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हम महाराजा अग्रसेन जी की जयंती नवरात्रि के प्रथम दिन मनाकर उनके आदर्शों को स्मरण करते हैं। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन न केवल एक न्यायप्रिय शासक थे, बल्कि उन्होंने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली, धार्मिक स्वतंत्रता, और पशुबलि पर प्रतिबंध जैसी अनेक ऐतिहासिक पहल की थी। ललित गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध की भांति त्याग, तपस्या, प्रेम और भाईचारे को जीवन में उतारा और समाज को संगठित किया। आज वैश्य समाज न केवल व्यापार के क्षेत्र में बल्कि प्रशासन, राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें