मेरठ के भावनपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात गौ तस्कर यामीन उर्फ टूचा व उसके साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में यामीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके अन्य साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पचगांव पट्टी सांवल में ग्रामीण रमेश के खेतों में संरक्षित पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। मौके पर हिंदू संगठन व ग्रामीण एकत्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया था। रविवार रात भावनपुर पुलिस व स्वाट टीम बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने लडपुरा गांव के पास कुछ संदिग्ध युवकों खड़ा देखा। पुलिस को देखकर बदमाश मौके से भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यामीन पर में गोली लगने से घायल हो गया। गौ तस्कर के साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने गौ तस्कर के साथियों की तलाश में जंगल में कबिंग की। एचपी देहात का कहना है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में एक टीम काम कर रही है।