मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में गैंगस्टर जाकिर उर्फ जट्टल को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हरी मस्जिद के पास 12 फुटी गली निवासी जाकिर शातिर अपराधी है। उस पर लूट, हत्या हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों के 15 मुकदमे लोहिया नगर, परतापुर, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट आदि थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई लिसाड़ी गेट पुलिस ने की थी। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। सोमवार देर रात 11 बजे लिसाड़ी गेट थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसके पास से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तमंचा आदि सामान मिला है।