लावड़ के भगवानपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने किया। बाबा साहेब की प्रतिमा से कपड़ा हटाकर अनावरण करते हुए उनको फूलमाला पहनाई। इसके साथ ही प्रतिमा के शिलापट का भी शिलान्यास किया। उनके साथ साध्वी प्राची भी मौजूद रहीं।