कैंट रेलवे स्टेशन गवर्नमेंट क्वार्टर के पास होलिका के साथ चीनी मांझा और पतंगें भी जलाई गईं। यहां मौजूद युवकों ने कहा कि चीनी मांझा पूरी तरह बैन होना चाहिए। इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाए, साथ ही आम आदमी भी ऐसा जानलेवा मांझा न खरीदे। अब तक इस मांझे से न जानें कितनी मौतें हो चुकी हैं और लोग घायल हो चुके हैं।