फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही थी शराब, छह गिरफ्तार, आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल

प्रत्युष शर्मा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:52 PM IST

मेरठ। समसपुर मार्ग पर स्थित कटे-फटे कपड़ों के गोदाम में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने फैक्टरी से अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण, शराब सप्लाई करने में प्रयुक्त कार कब्जे में ली है। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को अवैध व अपमिश्रित शराब बनाने, विभिन्न ब्रांड की नकली लेबलिंग करने की सूचना मिली। पुलिस बल ने फैक्टरी में छापा मारा। पुलिस को मौके पर अपमिश्रित शराब तैयार होती मिली। आरोपी ब्रांडेड शराब की बोतल में नकली शराब भर रहे थे। टीम ने मौके से अवैध शराब तैयार करते, खाली पव्वों में भरते, नकली लेबलिंग करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया। गोदाम से अवैध शराब, रॉयल स्टैग ब्रांड के नकली ढक्कन, लेबल, क्यूआर कोड, यूरिया खाद, बोतलें, पव्वे समेत शराब बनाने के उपकरण, सप्लाई में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला शास्त्री नगर थाना नौचंदी निवासी यश उर्फ कलवा, इन्द्रपुरा गांव थाना किठौर निवासी अंकित, मोहल्ला नई बस्ती अमन विहार कॉलोनी लावड़ निवासी यासीन, अनस, काजीपुर गांव थाना लोहियानगर निवासी तरुण उर्फ मामा, भोजपुर जिला गाजियाबाद निवासी दिनेश बताया। पुलिस ने मौके से दो नीले ड्रम, चार कैन, एक हजार प्लास्टिक के खाली पव्वे, एक काला बड़ा कटा हुआ ट्यूब (अपमिश्रित शराब रखने के लिए), चार किग्रा यूरिया खाद, 106 ढक्कन व सील, 12 रेपर, 31 क्यूआर कोड, दो खाली बोतल, नौ खाली हाफ बोतल, नौ खाली पव्वे बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह पंचायत चुनाव के लिए शराब तैयार कर रहे थे। इन आरोपियों में नई बस्ती निवासी यासीन पूर्व सभासद का पति है और पकड़े गए आरोपी अनस का पिता है। यासीन पूर्व में भी कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें