मेरठ। विदेशी प्रतिनिधियों ने आशा मंजू एवं माँ आरोग्य मित्रों द्वारा संचालित मास मीटिंग, माता बैठक, रसोई औषधालय, माँ-हर घर की पहली चिकित्सक फल, मसाले, सब्जि, औषधि और घर के सदस्य रोगी जैसे नवाचारी प्रयासों को बारीकी से समझा और प्रशंसा की। बताया कि घर-घर जाकर बीपी, शुगर, मोटापा और कैंसर जैसी एनसीडीज़ की रोकथाम की जा रही है। विदेशी प्रतिनिधियों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तिलक के साथ स्वागत किया गया।