मेरठ। मोहनपुरी स्थित आशा की गली में आयोजित माता बैठक में विदेशी टीम शामिल हुई। उन्होंने समुदाय की महिलाओं के साथ संवाद कर यह समझा कि कैसे यह मॉडल स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा गैर संचारी रोग और जागरूकता को एक ही मंच पर जोड़ता है। प्रतिनिधि मंडल को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के नेतृत्व में मेरठ में चल रहे आशा पे कार्यक्रम की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत आशाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।