मेरठ। परतापुर के दिल्ली रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के बराबर में कूड़े में लगी आग सड़क किनारे खड़े डंपर तक पहुंच गई देखते ही देखते आगे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया आग के कारण डंपर के टायर धमाके के साथ फटने लगे जिससे दिल्ली रोड पर हड़कंप मच गया। आग को देखकर मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक लिए। धमाकों की आवाज सुनकर बराबर में मौजूद महिंद्रा शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ियों के चालक पहुंचे और जैसे तैसे अपनी गाड़ियों को वहां से हटाया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आज पर काबू पाया। बताया गया कि महिंद्रा शोरूम से निकलने वाला कूड़ा कचरा बराबर के खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया जाता है बाद मे कूड़े मे आग लगा दी जाती है।