फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में सीसीएस यूनिवर्सिटी में श्री कृष्ण समारोह में बिखरे संस्कृति के सतरंगी रंग

Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Aug 2024 04:13 PM IST

पत्रकारिता विभाग की ओर से मेरठ के सीसीएसयू में नेता जी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में शुक्रवार को श्री कृष्ण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व कुलपति एनके तनेजा ने कहा कि नई शिक्षा नीति से लोग हमारी प्राचीन और समृद्ध धरोहर को जान सकेंगे। श्री कृष्ण ने जो हजारों साल पहले कहा वह आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक है। सभी को मार्गदर्शन देने वाला है। मुख्य अतिथि पवन सिन्हा भी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विवि में नारद, श्री कृष्ण, शुक्राचार्य के बारे में पढ़ाया जा रहा है। आज का सबसे बड़ा संकट बच्चों के सामने है, उनमें कुछ हद तक बच्चे ही जिम्मेदार हैं। सरकारी तंत्र को भी इसके लिए उत्तरदायी माना जाता है। बच्चों को पहले खुद सबल होना होगा तभी अपने दम पर खड़ा होकर राष्ट्र व समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें