बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज आज मेरठ में विराट धरना-प्रदर्शन कर रहा है। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कलक्ट्रेट और कमिश्नरी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।