मेरठ के रहनेवाले प्राइमरी स्कूल टीचर सुनील दत्त शर्मा उस वक्त सकपका गए जब उन्हें ATM से नकली नोट मिला। सुनील ने 24 फरवरी को तेजगढ़ी चौराहे पर लगे PNB ATM से दस हजार रुपये निकाले, सभी नोट 2000 मूल्य के निकले लेकिन उसमें से एक नोट नकली भी था। 2000 के नकली नोट पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया और चूरन लेबल छपा था। बैंक से शिकायत करने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।