आगरा में क्राइम ब्रांच ने मुखबिर सूचना पर लगभग डेढ़ लाख के नकली नोट के साथ दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए दो लोगों में एक महिला शामिल है। इनके पास से सौ-सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में इन्होंने कई वर्षों से इस काले कारोबार में लिप्त होने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है ताकि इस अवैध धंधे के पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।