दुनिया के सामने ऑपरेशन सिंदूर के कारण को बताने और पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को संरक्षित और पोषित करने की पुरानी आदत को दुनिया के सामने उजागर करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद राजीव राय सहित सांसदों का दल लातविया पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल को भारत-लातविया संबंधों और बाल्टिक्स, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र में लातविया की भूमिका के बारे में जानकारी दी। घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोग समझते हैं कि पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकवादी देश है। दुनिया में कहीं भी होने वाले हर आतंकवादी हमले का संबंध उससे है। पाकिस्तान की कठपुतली सरकार के हाथ में कुछ नहीं है। सेना जो पाकिस्तान में सब कुछ नियंत्रित कर रही है, को अलग-थलग करने की जरूरत है।बताया कि प्रतिनिधिमंडल के इस विदेश यात्रा को अब तक कूटनीतिक रूप से अत्यंत सफल रहा। जहां अब तक सभी देशों ने भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का आतंकवाद परस्त चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है।