फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों में आक्रोश

अरुन पाराशर Updated Mon, 05 Jan 2026 10:38 PM IST

मथुरा के बलदेव नगर पंचायत बलदेव में सफाईकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। सफाई कर्मचारियों के वेतन-पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में ऋण की अनुमति नहीं दिए जाने की मांग की है, अन्यथा सभी सफाईकर्मी एक सप्ताह में हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में ईओ संजय कुमार को जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में किसी भी प्रकार के नए ऋण की अनुमति न देने की मांग की है। संघ पदाधिकारी रामचंद्र, अशोक कुमार, पूरन चंद, बबलू, अशोक कुमार, महेंद्र, सतीश चंद्र आदि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा विगत वर्षों में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में लगभग सात करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इस ऋण से कर्मचारियों को लगभग तीन वर्षों से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन व पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी करीब एक वर्ष से लंबित है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया यह मामला संज्ञान में आया है। इनकी समस्या का समाधान का प्रयास किया जाएगा। चेयरमैन व सभासदों को अवगत कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें