मुड़िया संतो ने चक्लेश्वर स्थित राधा-श्याम सुंदर मंदिर से विगत करीब 500 सालों से चली आ रही गुरू-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए मुड़िया शोभायात्रा निकाली गई। गुरुवार की सुबह 11 बजे महंत राम कृष्ण दास की निर्देशन में गुरू सनातन गोस्वामी के डोला के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। चक्लेश्वर स्थित सनातन गोस्वामी की भजन कुटीर पर नमन करते हुए सिर मुड़ाये मुड़िया संत हरिनाम संकीर्तन के साथ नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए निकली गयी। शोभायात्रा में सिर मुड़ाये मुड़िया संत व आस्थावान श्रद्धालुओं की खासी भीड़ थी।चैयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार थाना प्रभारी व उप जिलाधिकारी सामिल हुए मुड़िया शोभायात्रा मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए प्राचीन ऐतिहासिक स्थल चक्लेश्वर महाप्रभु जी की बैठक, दसविसा हरिदेव जी के मंदिर होते हुए सौंख दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा, बड़ा बाजार हाथी दरवाजा होते हुए राधा श्याम सुन्दर मन्दिर पर संपन्न हुई।