फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Dec 2025 07:17 PM IST

मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ आशना चौधरी ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ क्षेत्र से जितेंद्र, हरिओम, धीरज और अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से मनमानी रकम वसूल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक सीपीयू, एक कलर प्रिंटर, दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, चार मोबाइल फोन, सात जन्म प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां और 910 रुपये नकद बरामद हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें