फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के बलदेव में शुरू हुआ भरत मिलाप मेला और काली मेला, भारी संख्या में उमड़ा जनसैलाब

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 02:31 PM IST

बलदेव में श्री कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित भरत मिलाप व माँ काली मेला में भारी भीड़ श्रद्धालूओं की उमड पड़ी। पूरा बाजार चारों ओर भीड़ से भरा नजर आया। भरत मिलाप का आयोजन मुख्य बाजार मोती बाजार, शिवरतन बाजार में हुआ। बाजारों को शानदार ढंग से सजाया। भरत मिलाप के दौरान चारों स्वरुपों में भाईयों के मिलन को देख सभी श्रद्धालु आनंदित हो कर भाव विभोर हो गये। चारों ओर जय जयकार हुई। सभी स्वरुपों की जगह जगह आरती उतार कर स्वागत कर पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई। भारी भीड़ देखने को उमड पड़ी। राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सीता व हनुमान जी की आरती समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल व पदाधिकारियों ने आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान खूबीराम पांडेय, ब्रजेश पांडेय, ब्रजबिहारी पांडेय, किशोरी पांडेय, सुरेश पांडेय, कन्हैया पांडेय, गणेश पांडेय, प्रवीण पांडेय, अरुण पांडेय, अशोक अग्रवाल, गोकुलेश पांडेय, रजत पांडेय, केके अग्रवाल आदि समिति पदाधिकारी उपस्थित थे। मां काली की भव्य शोभा यात्रा मध्य रात तक निकली। शोभा यात्रा का जगह जगह आरती उतार कर स्वागत किया गया। काली शोभायात्रा देखने को भारी भीड़ उमड़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें