मैनपुरी के भोगांव तहसील के गांव शिवपुरा में शराब का ठेका हटवाने के लिए गांव की महिलाएं और पुरुष जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ठेके पर शराब पीकर लोग मारपीट करते हैं। महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि ठेका नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।