मैनपुरी के कुसमरा के किठाह मार्ग पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एक हार्डवेयर की दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सुबह दुकान खोलने गए दुकानदार ने जब दुकान से सामान गायब देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।