मैनपुरी। रोक के बाद भी शहर में कूड़ा जलाए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर पालिका सफाई कर्मी कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं। इससे लोगों खासी परेशानी हो रही है। लापरवाह कर्मियों को लेकर पालिका के अधिकारी भी आंखें मूंदे हुए हैं। जबकि किसानों के पराली जलाने पर थाने से लेकर तहसील तक की टीमें तुरंत हरकत में आ जाती हैं। उन पर प्राथमिकी दर्ज की जाती है, मगर नगर पालिका कर्मियों पर अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती।