फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़े के मामले में तीन गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST

महोबा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सीएससी संचालक समेत तीन आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसानोंं की बिना सहमति के फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी भूमि का बीमा कराकर क्लेम निकाल लिया। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। महोबा में फर्जी बीमा कराने का मामला एक माह पहले तब सामने आया था। जब किसान जनसेवा केंद्रों मेंं बीमा कराने पहुंचे थे। तब जानकारी हुई कि उनकी भूमि का बीमा पहले ही हो चुका है। एक के बाद एक कई किसानों की भूमि का फर्जी बीमा होने की परतें खुलने पर जय जवान जय किसान यूनियन ने सदर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें