झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सुगिरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झांसी जनपद के मऊरानीपुर कस्बा के मोहल्ला पावर हाउस निवासी पन्नालाल साहू के बेटे राजेश साहू की बरात महोबा के कुलपहाड़ कस्बा आ रही थी।