दीपावली के ठीक बाद गोवर्धन पूजन का पावन पर्व वीर बहादुर नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया। परंपरा के अनुरूप महिलाओं ने गोबर से गिरिराज धारण बनाकर विशेष बहने पूजा की। सुबह से ही घर-घर में गोवर्धन पूजा की तैयारियां जोरों पर रहीं। महिलाओं ने गोबर की आकृतियां गढ़ीं, फूल-मालाओं से सजाईं और धूप-दीप से आरती उतारी। भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।