महाराजगंज के कोल्हुई थाना पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सक्रिय अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की।