सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर जाने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में नगर पालिका परिषद महाराजगंज के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने की कवायद शुरू कर दी। जल्द ही सीएचसी मार्ग को स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग किया जाएगा।