जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 187 मामले आये, जिनमें उन्होंने 23 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।