जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल शहर के मेन तिराहे पर शनिवार भोर में करीब चार बजे बोलेरों की चपेट में आने से एक युवक मंजेश (25) निवासी विशुनपुरा मौत हो है। जबकि दूसरा युवक चंद्रमान (26) निवासी प्रतापपुर गांव पालिका नवलपरासी नेपाल राष्ट्र जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दोनों युवक परदेश से कमाकर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।