जिले के निचलौल शहर स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर का 1.60 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते संबंधित ठेकेदार की ओर से मनमानी की जा रही है। नगर वासियों का कहना है कि जिम्मेदारों के चलते ठेकेदार सुंदरीकरण का कार्य काफी धीमी गति से कर रहा हैं।