सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभाओं में दीवाली के मद्देनजर लक्ष्मी और गणेश की स्थापित मूर्तियां धूम-धाम से सिंदुरिया स्थित नारायणी नहर में विसर्जित किया गया। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी-गणेश पूजा का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ बुधवार को समाप्त हुआ। बुधवार को देर शाम तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विदाई दी।