दीपावली पर आज की रात जिले में लगभग एक करोड़ का बारूद उड़ने का अनुमान है। हालांकि वायु प्रदूषण को देखते हुए इस बार कई आदेश निर्देश प्रभावी किए गये हैं, जिसका मकसद प्रदूषण का ग्राफ सीमित करने का है। आबादी से दूर सभी तरह के इंतजाम के साथ पटाखों की दुकानें सजी हैं। इसबार अजीबोगरीब नाम वाले पटाखे युवाओं के साथ बच्चों को अभी से आकर्षित कर रहे हैं।