{"_id":"68f5018b8201bc5aa904c839","slug":"video-the-markets-were-crowded-a-day-before-diwali-2025-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: दीपावली से एक दिन पहले बाजारों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: दीपावली से एक दिन पहले बाजारों में रही भीड़
दीपावली को लेकर रविवार को भी बाजार खुले रहे। दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रही। किसी घरों के लिए सजावट का सामान तो किसी ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी की। वहीं, सर्दी की आहट के मद्देनजर कपड़ों की खरीदारी भी ग्राहक करते देखे गए। अनेक स्थानों पर सेल भी लगी । देर शाम तक भी बाजारों में भीड़ बनी रही। पटाखों की खरीदारी भी हुई। भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से एहतियातन सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। किला रोड पास स्थित भिवानी स्टैंड पर मचान बनाया गया है जहां से पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा बाजारों में पुलिस पैदल भी गश्त कर रही हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिस भीड़ के बीच घूम रही है। यातायात व्यवस्था के लिए शहर में 12 जगह नाके भी लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।