दीपावली पर्व पर फूल के कारोबार पर महंगाई का असर देखने को मिला है। जिले के निचलौल शहर स्थित एक फूल कारोबारी मोहन सैनी ने बताया कि वह फूल को बनारस, इलाहाबाद सहित अन्य जगहों से मंगाते हैं। जहां से फूलों को लाने में भाड़ा काफी महंगा हो जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष महंगाई के चलते फूल का कारोबार पर असर पड़ा है। वह बनारस से डेढ़ हजार फूल का माला मंगाए थे। आधे से अधिक मामा बिक चुके हैं।