जिले में आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना ठूठीबारी अंतर्गत प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक भी किया।