फरेन्दा के उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के खिलाफ शुक्रवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेन्दा, नौतनवा एवं सदर के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसडीएम पर भ्रष्टाचार, मनमानी, तानाशाही रवैये तथा न्यायिक कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।