अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। आयोजन महाराणा प्रताप इंटर कालेज में हुआ जिसमें महराजगंज इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। समूह गायन में महराजगंज इंटर कालेज की कृति व उनकी टीम को पहला स्थान मिला। वही एकल गायन में महाराणा प्रताप कालेज की नेहा ने पहले स्थान पर कब्जा किया।