फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, किसान की बढ़ी चिंता

दीपक महाजन Updated Mon, 30 Mar 2026 10:00 PM IST

जनपद में सोमवार की देर शाम मौसम में अचानक बदलाव हो गया। शहर क्षेत्र में तेज हवाएं और पाली व जाखलौन में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। हालांकि अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल कट चुकी है, लेकिन अभी कुछ जगह पर फसल खड़ी है। ऐसे में इस बारिश से एक बार फिर किसानों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बताते चलें कि शहर सिंचाई वाली व डूब क्षेत्र खेतों की फसलें अभी पूर्ण रूप से पकी न होने के कारण उनकी कटाई नहीं हो सकी है। साथ ही जाखलौन क्षेत्र में भी बारिश हुई है। कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल खेतों में डली है। अचानक हुई बारिश से इन किसानों फसल नुकसान का अंदेशा बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें