फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये गायब, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

दीपक महाजन Updated Wed, 27 May 2026 07:08 AM IST

सुपर मार्केट स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक की बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ग्राम पनारी क्षेत्र स्थित गुरुदीन महाविद्यालय के पास की कॉलोनी निवासी बृजेश विश्वकर्मा मंगलवार को सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसने रुपये बाइक की डिग्गी में रख दिए थे। रास्ते में तुवन चौराहा के पास उसकी बाइक के पिछले पहिए में हवा कम हो गई। इस पर वह पास ही स्थित एक पंचर की दुकान पर रुका और टायर ठीक कराने लगा। इसी दौरान वह हाथ धोने के लिए दुकान पर रखी पानी की टंकी के पास गया। जब वह वापस आया तो बाइक की डिग्गी खुली हुई मिली और उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे। घटना से घबराए बृजेश ने आसपास रुपये तलाशे और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें