जैन साधु-संतों की पदविहार के दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने आक्रोश जताते हुए विशाल मौन जलूस निकालकर प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी ललितपुर दिनेश कुमार को ज्ञापन सौपते हुए मप्र के रीवा जिले में आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शहर के सावरकर चाैक स्थित पार्श्वनाथ जैन अटा मन्दिर पर जैन समाज के हजारों की संख्या में श्वेत वस्त्रों में पुरूष एव पीत वस्त्रों में महिला श्रद्धालु एकत्रित हुए जहा से अनुशासित ढंग से हाथो में तख्तियां लेकर जलूस के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यलय की ओर आगे बढ़े। तख्तियों के माध्यम से समाज के आक्रोश को जताते हुए न्याय की मांग को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे थे कि आखिर कब तक हमारे धार्मिक स्थल असुरक्षित रहेंगे और पद बिहार के दौरान होने वाली ऐसी घटनाएं होती रहेगी। हाल ही में मध्य प्रदेश की रीवा जिला मुख्यालय पर सड़क दुर्घटना में जैन धर्म की प्रभावक आर्यिका श्रुतमति माता जी एवं आर्यिका उपशममति माता जी सड़क दुर्घटना में समाधिस्थ हुई। उक्त घटना से सम्पूर्ण देश की जैन समाज मे आक्रोश है जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक एवं पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा या सुविधाओं का उपयोग नहीं करते तथा समाज में शांति, संयम और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। ऐसे संतों के साथ लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं एवं हमले चिंताजनक विषय हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टडेया, महामंत्री आकाश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, सनत जैन खजुरिया, कैप्टन राजकुमार जैन, अनिल जैन अंचल, अजित जैन खजुरिया,शीलचन्द्र अनोरा,डॉ राजकुमार जैन,पूर्व पार्षद मोदी पंकज जैन, सौरभ जैन सीए,अशोक जैन देलवारा, प्रतीक जैन इमलिया,राकेश जैन रिंकू, मनोज जैन बबीना, पार्षद आलोक जैन मयूर, ज्योति कल्पनित लोधी, हरदयाल लोधी एड, अजय जैन साइकिल, प्रदीप जैन चिगलौआ, राजेन्द्र जैन थनवारा,पवन जैन शिवाजी, अनिल डोगरा,संजीव जैन स्पोर्ट्स आदि मौजूद रहे।