फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में रेलवे लाइन से पानी का रिसाव रोकने के लिए काम जारी, एडीएम ने किया जायजा

मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 04:30 PM IST

लखीमपुर खीरी में पलिया-अतरिया मार्ग पर रेलवे लाइन के नीचे से पानी का रिसाव हो रहा है। इसे रोकने के लिए बीते कई दिनों से कार्य चल रहा है। इसका जायजा लेने के लिए एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार को कई विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे के अधिकारियों ने उनको अपनी बात बताई और कहा कि पुलिया पड़ने से रेल लाइन को बचाया जा सकता है। वहीं मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि सन 1955 के बाद कभी भी इस जगह पर रेल लाइन नहीं कटी है और सन 2021 में पहली बार इस लाइन का कटान हुआ है। ऐसे में अगर यहां पुलिया पड़ जाती है तो रेललाइन के सामने वाली बेल्ट का क्षेत्र बाढ़ में डूब जाएगा। काफी बातचीत के बाद एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह रेलवे की चार पहिया ट्राली से शारदा नदी की तरफ रवाना हो गए। इस मौके पर एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, रेलवे वरिष्ठ मंडल इंजिनियर अश्वनी कुमार सिंह, रेलवे सेक्शन इंजीनियर अमित यादव, प्रीतम सिंह, बाढ़ खंड एक्सइन अजय कुमार सिंह के अलावा पीडब्ल्यूडी, एनएच विभाग के भी अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें