लखीमपुर खीरी के निघासन थाने की झंडी चौकी क्षेत्र में ग्राम पंचायत हरसिंहपुर के मजरा जुम्मनपुरवा में बृहस्पतिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 11 साल के बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जमुना के पुत्र पप्पू के तौर पर हुई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।