फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गोविंद शुगर मिल जा रहा गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, एक व्यक्ति घायल

मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 01:17 PM IST

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के करौंहा गन्ना सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर गोविन्द शुगर मिल जा रहा ट्रक बसंतापुर गांव के पास पलट गया, जिससे ट्रक में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। एक माह पूर्व 13 जनवरी को टेगनहा गांव में देवीपुरवा गन्ना सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर चीनी मिल जा रहा ट्रक पलटने से दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो दिखाने को परिवाहन विभाग और पुलिस ने छह ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों को सीज कर खानापूर्ति कर दी। इसके बाद से ही फिर सड़कों पर ओवरलोड और ओवर हाइट गन्ना भरे ट्रक फिर सेंटरों से गन्ना भरकर दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर करौंहा गन्ना सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर निकला ट्रक बसंतापुर गांव के आबादी वाले इलाके में सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक में सवार रामनरेश 40 पुत्र इतवारी निवासी बसंतापुर घायल हो गया। गनीमत रही जब ट्रक पलटा तो वहां पर कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि चेतावनी के बाद भी ओवरलोड गन्ना भरकर चीनी मिल जा रहे ट्रकों की शिकायत मिली है। शुक्रवार से फिर अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें