मधुमिता हत्याकांड की पैरवी कर रही उनकी बहन निधि शुक्ला के घर पर हमले का मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी में रहने वाली निधि शुक्ला का आरोप है कि रविवार रात करीब तीन बजे उनके घर पर हमला किया गया। घर के पास तेज धमाका हुआ। उन्होंने तुरंत अपने गनर को बुलाया। इस बीच मोहल्ले के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने भी धमाके की आवाज सुनी। छानबीन के दौरान घर के पास कारतूस बरामद हुआ है। उनके घर की टाइल्स टूटी हुई थी। निधि शुक्ला ने अमरमणि त्रिपाठी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।