फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोला-खुटार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराईं दो कारें, अयोध्या जा रहे तीन लोगों की मौत, सात घायल

लखीमपुर खीरी के मैलानी इलाके में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गांव नौवाखेड़ा के नजदीक गोला-खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। ये सभी रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में एक अन्य कार भी आई है, जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों में अचल सिंह (30), कुंदन सिंह (35) और प्रतीक शर्मा पिथौरागढ़ के निवासी थे। इनके साथी नरेंद्र सिंह और अनिकेत गंभीर घायल हैं। दूसरी कार में दिलीप सिंह, उनकी पत्नी रंजना और बेटा अनुज व शिवम, उनकी पत्नी पूजा सवार थे। ये लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें