फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी के अमृत सरोवरों में सूख रहा पानी, कई तालाबों की दयनीय स्थिति

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 May 2024 04:46 PM IST

लखीमपुर जिलेभर में अमर उजाला टीम ने मंगलवार को अमृत सरोवर की पड़ताल की तो बेहद दयनीय स्थिति सामने आई। अधिकांश अमृत सरोवर सूखे मिले। कई सरोवर सूखे पड़े हैं। कई जगहों पर अमृत सरोवर का पानी बेहद गंदा है। जलकुंभी से पटे हैं। कहीं पर जाने के लिए रास्ता अच्छा नहीं है। चारदीवारी भी गायब है। हालांकि एक दो जगहों पर अमृत सरोवर एकदम सही मिले हैं। अमीरनगर के ग्राम पंचायत बस्तौली का अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। विकास खंड बेहजम की ग्राम पंचायत गुल चौरा के लखनापुर के अमृत सरोवर का पानी गंदा है। निघासन के बंगलहा तकिया, सिंगहा में अमृत सरोवर में पानी नहीं है। मझगई के नौगवा अमृत सरोवर पर बकरियों का कब्जा है। नौगवा कस्बे में बने अमृत सरोवर की दीवार टूटी है। सरोवर में भरा बारिश का गंदा पानी है। मझगई अमृत सरोवर जाने का खस्ताहाल रास्ता है। नौगवा कस्बे में अमृत सरोवर की पिछले वर्ष बरसात में दीवार भरभरा कर गिर गई थी। तब से टूटी पड़ी है। उद्घाटन होने के बाद आज तक न बाउंड्री बनी और न ही ही सफाई हो सकी। अलीगंज विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत अलीगंज में का बड़ी देवी अमृत सरोवर सूखने की कगार पर है। अमृत सरोवर में पानी बहुत ही कम मात्रा में है। सिसनौर पंचायत के अमृत सरोवर में भी पानी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें