लखीमपुर खीरी जनपद के मझगई क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान को मगरमच्छ खींच ले गया। नया पुरवा निवासी चौधरी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे चौरी गांव के पास खेत में गन्ना गुड़ाई करने गए थे। लघुशंका आने पर वह खेत के पास नजदीक बह रहे नाले के पास गए। वहां पहले से मौजूद मगरमच्छ किसान को खींच ले गया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से नाले में चौधरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन शाम चार बजे तक उनका पता नहीं चल सका।