फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर गार्ड पद पर की जाएंगी भर्ती, लखीमपुर में प्रशिक्षण ले रहे अग्नि सचेतक

मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 08:44 PM IST

फायर स्टेशन लखीमपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अग्नि सचेतक योजना के तहत मंगलवार को अग्नि सचेतकों को आग लगने के बाद उससे बचाव की विभिन्न जानकारियां दी गईं। गैस सिलिंडर समेत अन्य कारणों से आग लगने के बाद उस पर कैसे काबू करना है और क्या उपाय करने हैं, यह बताया गया। निरीक्षक प्रदीप तेवतिया ने विद्युत शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की रोकथाम और बचाव की विधियां समझाई गईं। साथ ही उन्होंने आग लगने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार के तरीकों की जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एआर शर्मा ने बताया कि बड़े संस्थान, मल्टीप्लेक्स, होटल, सिनेमा, फैक्टरी आदि में सरकार द्वारा फायर गार्ड रखने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण लेने के लिए आमंत्रित किया है। बताया कि फायर स्टेशन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच पूरा हो चुका है, अब यह दूसरा बैच है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें